फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news: Passengers have to drink toilet water at Srinagar airport

श्रीनगर हवाई अड्डे पर यात्रियों को पीना पड़ रहा है शौचालय के नल का पानी, बर्फबारी ने किया बंटाधार

Fri, 05 Feb 2021 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news: Passengers have to drink toilet water at Srinagar airport
Srinagar Airport - फोटो : file photo

घाटी के सभी इलाकों में वीरवार को बर्फबारी होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में बाधा आई। वहीं यहां मौजूद यात्रियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। यहां तक कि पीने के पानी का बंदोबस्त भी नहीं है। 

विज्ञापन


यात्रियों ने आरोप लगाया कि पीने के लिए शौचालय का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बुधवार देर रात से श्रीनगर शहर में शुरू हुई बर्फबारी सुबह तक जारी रही। इससे सड़कों और आसपास बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। 
विज्ञापन


सुबह के समय सड़कों पर फिसलन होने से यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रनवे पर बर्फ की चादर बिछ जाने से सुबह के समय की लगभग सभी उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इससे हवाई अड्डे पर यात्री काफी परेशान दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। उधर, उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में पांच इंच तक बर्फबारी हुई है। जबकि कई इलाकों में 8 इंच तक रिकार्ड की गई है। 


दोपहर के बाद मौसम में हल्का सुधार देखने को मिला और धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है । पुंछ, रामबन, डोडा और किश्तवाड़, राजोरी और बारामुला में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed