{"_id":"60d5c76a8ebc3e2ee654fec7","slug":"jammu-kashmir-news-pakistan-is-funding-terrorist-organizations-through-narco-terrorism-shopian-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक की परवरिश में जुटे पाकिस्तान का पर्दाफाश: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ए एक आतंकी ढेर समेत पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक की परवरिश में जुटे पाकिस्तान का पर्दाफाश: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ए एक आतंकी ढेर समेत पांच बड़ी खबरें
Fri, 25 Jun 2021 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 25 Jun 2021 05:39 PM IST
सार
कश्मीर घाटी में अमन बहाली के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए वह आए दिन साजिशें रच रहा है। नारको टेररिज्म के जरिए पाकिस्तान आतंकियों की मदद करने में जुटा है। उधर, शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की शह पर पलने वाले आतंकी संगठन फंडिंग से जूझ रहे हैं। इन संगठनों को न तो कश्मीर में अलगावादियों से फंडिंग हो रही है, न ही विदेश में सक्रिय मददगारों से इन्हें मदद मिल रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सक्रिय आतंकी अपने लिए फंड नहीं जुटा पा रहे हैं। लिहाजा पाकिस्तान नारको टेररिज्म से इन संगठनों को फंडिंग करा रहा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
शोपियां जिले के हाजीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें एक आतंकी का खात्मा हो चुका है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हुई है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
अफगानिस्तान से अमेरीकी सेना के हटने का प्रभाव एलओसी पर दिख सकता है। इस बात के संकेत चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने दिए। श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरीकी सेना के हटने के बाद आतंकवादियों को कश्मीर में धकेला जा सकता है। लेकिन घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए हम तैयार हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। तंगधार इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। इस दौरान हथियार, गोला-बारूद, दवाओं के साथ ही हेरोइन के छह पैकेट मिले हैं। इस हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनआईए ने आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के सात आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इनमें मोहम्मद मुस्तफा खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जाविद खान, शेर अली और मोहम्मद रफीक नाई शामिल है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें