{"_id":"60a8053ca846815d1565ffb0","slug":"jammu-kashmir-news-northern-commander-reached-at-the-house-of-doli-devi-who-was-vaccinated-at-the-age-of-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : ढोली देवी ने 120 की उम्र में कोरोना का टीका लगवाकर लोगों की सोच बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : ढोली देवी ने 120 की उम्र में कोरोना का टीका लगवाकर लोगों की सोच बदली
Sat, 22 May 2021 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/उधमपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 May 2021 04:04 AM IST
सार
- नार्दर्न कमांडर ने किया सम्मानित और समाज के लिए बताया प्रेरणा
- ढोली देवी को बताया जीवित किंवदंती
विज्ञापन
हौसले का सम्मान...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए 120 वर्षीय एक ढोली देवी प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी जंग में टीकाकरण करवा कर दूसरों के लिए उदाहरण पेश किया। इसके बाद शुक्रवार को सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने दूदू तहसील के गर कटियास गांव स्थित उनके घर पहुंचकर ढोली देवी से मुलाकात की और उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
जीओसी ले. जनरल जोशी ने कहा कि ऐसे माहौल में जहां जनता के कुछ तबकों में टीकाकरण को लेकर हिचकिचाहट देखी गई वहीं 120 वर्षीय ढोली देवी ने 17 मई को खुद को टीका लगवा कर दूसरों को इसके प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, ढोली देवी महामारी के दौर में आशा की किरण बन कर उभरी हैं उनकी प्रेरणा से अब पूरा गांव स्वेच्छा से टीकाकरण के लिए आगे आया है। इस अवसर पर ढोला देवी ने कहा कि वह 120 साल की हैं और उन्होंने टीकाकरण से कोई समस्या नहीं हुई। उनके पोते चमन लाल ने कहा, उन्हें इस उम्र में टीका लगाया गया था, लेकिन कोई समस्या नहीं थी, बुखार भी नहीं था। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी लोग टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
ढोली देवी को बताया जीवित किंवदंती
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने स्थानीय लोगों और सेना के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति के बीच वरिष्ठ नागरिक को सम्मानित किया। और कहा कि ढोला देवी ने अकेले ही पूरे गांव को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया है। वह एक जीवित किंवदंती हैं और ऐसे समय में अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक हैं जब युवा भी अपनी प्रतिरक्षा को बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन