{"_id":"644253506dd17a1d57047746","slug":"jammu-kashmir-news-nia-team-visits-spot-of-deadly-terror-attack-poonch-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Terror Attack: एनआईए की टीम पहुंचेगी भटादुड़िया, घटनास्थल से जुटाए जाएंगे सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Terror Attack: एनआईए की टीम पहुंचेगी भटादुड़िया, घटनास्थल से जुटाए जाएंगे सबूत
Fri, 21 Apr 2023 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:52 PM IST
सार
एनआईए की टीम शुक्रवार को पुंछ के भटादुड़िया पुहंचेगी। यहां आतंकी हमले वाली जगह से टीम साक्ष्य जुटाएगी। पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम शुक्रवार को पुंछ के भटादुड़िया पुहंचेगी। एक उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ सहित एनआईए टीम घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है। यहां आतंकी हमले वाली जगह से टीम सबूत जुटाएगी। गुरुवार को यहां घात लगाकर आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला किया। इसमें 5 जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा या पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह है। क्षेत्र में उनके प्रवेश के मार्ग के बारे मेंअधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है। पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यहां छह से सात आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
सेना ने ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों को लॉन्च किया है, जो संबंधित क्षेत्र में तलाशी चला रहे हैं। सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम सहित सुरक्षा बल समन्वय बना कर कार्य रहे हैं।
विज्ञापन