{"_id":"652fc1c5429164e19803c465","slug":"jammu-kashmir-news-mehbooba-mufti-condemns-attack-on-gaza-hospital-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने गाजा अस्पताल पर हमले की निंदा की, बोलीं- मूकदर्शन न बने बड़े देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने गाजा अस्पताल पर हमले की निंदा की, बोलीं- मूकदर्शन न बने बड़े देश
Wed, 18 Oct 2023 05:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 05:00 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने गाजा अस्पताल पर हमले की निंदा की। इस हमले में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गाजा अस्पताल पर हमले की निंदा की। इस हमले में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं। गाजा के हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने विस्फोट के लिए इस्राइली हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन इस्राइल ने कहा कि विस्फोट एक असफल फलस्तीनी रॉकेट के कारण हुआ।
विज्ञापन
अल-अहली अस्पताल में मंगलवार को हुए विस्फोट पर एक वीडियो रिपोर्ट साझा करते हुए महबूबा ने दुनिया के बड़े देशों से मूक दर्शक न बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'अमेरिका और अन्य देश मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। अगर यह ऐसे ही जारी रहा, तो विश्व शांति प्रभावित होगी।' जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि फलस्तीन मुद्दे का समाधान किया जाए।
विज्ञापन