फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

चिनाव नदी पर 117 करोड से बनेगा तीसरा पुल

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग-144 पर चिनाब दरिया पर तीसरे पुल का निर्माण होने जा रहा है। यह पुल बिना पिलर वाला बनाया जाएगा। पुल बनने पर सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और अन्य वाहन चालकों की आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमर्ग-144 पर फोरलेन पहले चरण में जम्मू से अखनूर रोड का निर्माण कार्य जारी है। अखनूर के चिनाब दरिया पर तीसरे पुल का निर्माण इसी के साथ होने जा रहा है। नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की देखरेख में होने वाले पुल निर्माण पर 117 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। इसे दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। एमसी कॉन्सेप्ट कंपनी दिल्ली को पुल निर्माण का ठेका दिया गया है। पुल का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है, जिसमें चिनाब दरिया से सटे एक छोर से गांव थाती और दूसरे छोर गांव भंवरन (अंबारां) का स्थान चिह्नित किया है। दरिया पर पुल बिना पिलर से बनाया जाएगा। पुल की चौड़ाई 80 फीट होगी, जिसमें पुल पर बिना रोकटोक वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा भूमि को चिह्नित किया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पुल में सेना के अधीन भूमि भी अधिग्रहीत की जा रही है। चिनाब दरिया के स्टील पुल और कंक्रीट पुल के मध्य बनाया जा रहा पुल फोरलेन से जुड़ने पर इससे सुरक्षा बलों सहित लोगों को पुंछ, राजोरी और कश्मीर घाटी में आवाजाही करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्व
तीसरे पुल का निर्माण होने पर सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्व है। 1965 और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान चिनाब दरिया पर एक मात्र स्टील पुल को हवाई हमले से उड़ाने की फिराक में था। तीसरे पुल के बनने से सेना की आवाजाही सीमावर्ती छंब सेक्टर सहित पुंछ, राजोरी, कश्मीर घाटी में आसान होगी।
-------
चिनाब दरिया पर तीसरे पुल के निर्माण के लिए गांव भंवरना बौद्ध स्थल से सौ मीटर दूर भूमि की निशानदेही की गई है। इस पर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अन्य पहलुओं पर कार्य प्रगति पर है।

- सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार
----
जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतिम चरण में अखनूर में चिनाब दरिया पर पुल बनाकर इसे हनुमान चौक तक जोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस पुल के निर्माण के बाद चिनाब दरिया पर यातायात को सुचारू और सुगम बनाने में काफी मदद मिलेगी।
- कर्नल हीरा लाल खेर, महाप्रबंधक (भूमि अधिग्रहण) एनएचआईडीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed