{"_id":"6691d4b4ab9cc68634073106","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-393-1-mwj1001-100314-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसानों के लिए राहत लाई बारिश, धान रोपाई का कार्य हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसानों के लिए राहत लाई बारिश, धान रोपाई का कार्य हुआ तेज
विज्ञापन
दोमाना। धान की रोपाई में जुटे किसानों के लिए शुक्रवार को हुई बारिश राहत लेकर आई है। बारिश से फसल को समय पर पानी मिल गया। इसके चलते धान की रोपाई के कार्य ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
किसान कृष्ण लाल, बिल्ला राम और तरसेम ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश से धान की रोपाई के कार्य में जुटे किसानों को काफी राहत मिली है। फसलों को भी समय पर पानी मिल गया है। हालांकि धान की रोपाई के लिए अभी और बारिश की जरूरत है लेकिन जितनी बारिश हुई है, उससे भी धान की रोपाई में जुटे किसानों को काफी राहत मिली है।
किसानों का कहना है कि अगर यूं ही समय-समय पर बारिश होती रही तो इस बार किसान समय पर धान की रोपाई कर लेंगे। इससे फसल अच्छी होगी। ज्यादातर किसान धान की रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। हालांकि श्रमिकों की कमी के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है।