फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: खराब मौसम के चलते 20 घंटे बंद रहा हिमकोटी और बाणगंगा प्राचीन मार्ग

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत पर मंगलवार रात और बुधवार सुबह मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें खड़ी कर दी। खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात साढ़े दस बजे बंद हुआ हिमकोटी मार्ग बुधवार शाम 6 बजे बहाल कर दिया गया। बाण गंगा से गुलशन लंगर की तरफ जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी शाम छह बजे बहाल कर दिया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं को ताराकोट मार्ग से अर्धकुंवारी, फिर अर्धकुंवारी से हाथी मत्था होते हुए प्राचीन मार्ग और सांझी छत से होकर भवन तक पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही
खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा भी लगातार प्रभावित हो रही है। खराब मौसम, तेज बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर घने कोहरे के कारण पिछले कई दिनों से हेली सेवा ठप है, जिससे खासकर बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई श्रद्धालु जो सामान्य तौर पर हेलिकॉप्टर सेवा से भवन पहुंचते हैं, अब पैदल या फिर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी पारंपरिक सुविधाओं पर निर्भर हो गए हैं। श्राइन बोर्ड अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम की जानकारी अवश्य लें और श्राइन बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed