{"_id":"67e06bc70cb491b5b20dcf7e","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-573503-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार दर्शनी ड्योढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार दर्शनी ड्योढ़ी
विज्ञापन
जम्मू। चैत्र नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए परंपरागत मार्ग पर दर्शनी ड्योढ़ी तैयार है। इसकी जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में दी। उन्होंने दर्शनी ड्योढ़ी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि पुनर्निमित दर्शनी ड्योढ़ी इस चैत्र नवरात्रि पर तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीईओ ने ये भी लिखा कि सभी मौसम के अनुकूल संगमरमर से निर्मित संरचना, पारंपरिक बाणगंगा ट्रैक की महिमा में वृद्धि करती है।
यह ड्योढ़ी दो मंजिला है और लगभग 10 हजार स्कॉयर फीट में बनी है। 2000 के करीब श्रद्धालु यहां पर रुक कर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर सकते हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। इस पर करीब
तीन करोड़ रुपये की लागत आई है। पेयजल की सुविधा है और दिव्यांगजनों को लिए विशेष सुविधा भी है।