फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: खुद को सशक्त बनाने को किया व्यापार, 25 महिलाओं को अब दे रहीं रोजगार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। एक महिला जब आत्मनिर्भर बनती है तो वह न केवल अपना जीवन बदलती है बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देने का काम करती है। यह कहना है जम्मू शहर स्थित नानक नगर की सुनीता गुप्ता का, जो मिशन शक्ति से जुड़कर खुद के सपनों की उड़ान भर रही है। वहीं अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर हर चुनौती का पूरे साहस के साथ सामना कर रही हैं। समाज में नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान अहम भूमिका निभा रहा है। कठिन चुनौतियों से कैसे निपटा जा सकता है, इस बार में सुनीता गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के लिए मिशन शक्ति एक ऐसा प्लेटफार्म है जो उनके सपने संजोने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने का काम करती है।
विज्ञापन

सुनीता ने कहा कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। हमने हार नहीं मानी और घर पर ही पड़ोसियों के लिए ऊनी कपड़ो की बुनाई शुरू की। फिर मन में ठाना कि क्यों न इस कार्य को बढ़ाया जाए। इससे औरों के जीवन में भी खुशियां आ सकें, महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान से जुड़कर समूह बनाया। यहां पर मिशन शक्ति की तरफ से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिसके बाद काम को एक नई ऊर्जा व रफ्तार मिली और 25 महिलाओं को रोजगार देने में भी सक्षम हो सके। महिलाओं के लिए यही कहना है कि वह खाली समय में कुछ न कुछ ऐसा काम करें जिससे उनको आर्थिक तौर पर लाभ हो। पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा तो वह सशक्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि करीब दो वर्षों से उनके बुने हुए ऊनी कपड़ों को प्रदर्शनी में स्टाल के माध्यम से बेचने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed