फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू कश्मीर को एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकता -जितेंद्र सिंह

विज्ञापन
jammu kashmir news
फ्रेंड्स आफ जीएमसी जम्मू सोसायटी के कार्यक्रम में विचार रखते केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह।
जम्मू। पीएमओ में मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत आज जीवन विज्ञान, जैव विनिर्माण में वैश्विक खिलाड़ी है। जम्मू-कश्मीर को एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकता है, ताकि वह भी भारत की विकास कहानी का हिस्सा बन सके। एक एकीकृत दृष्टिकोण में सरकार, निजी उद्योग और अनुसंधान संस्थानों के बीच अधिक सहयोग हो। यहां रविवार को डाॅ. सिंह ने फ्रेंड्स ऑफ जीएमसी जम्मू सोसायटी के एक कार्यक्रम में विधानसभा में गए डॉक्टर सदस्यों (विधायक) को जम्मू-कश्मीर मेडिको विधायक से सम्मानित किया। इनमें डॉ. देविंद्र कुमार मनियाल, डॉ. राजीव भगत, डॉ. भारत भूषण, डॉ. शफी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

डाॅ. सिंह ने भविष्य की अर्थव्यवस्था को आकार देने में जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान की क्षमता पर बात की। कहा, भारत द्वि-विनिर्माण क्षेत्र में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शीर्ष तीन में शुमार होकर बिल गेट्स जैसी हस्तियों की रुचि सहित वैश्विक सहयोग को और आकर्षित कर रहा है। उन्होंने चिकित्सक विधायकों से आग्रह किया कि वे स्वास्थ्य और शासन के मुद्दों को उठाएं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां चिकित्सा पेशेवर लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाली नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार द्वारा संचालित समाधानों पर निर्भरता कम करने और स्वास्थ्य सेवाओं में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना जरूरी है। बताया कि पहला स्वदेशी एंटीबायोटिक, नैफिथ्रोमाइसिन और हीमोफीलिया के लिए जीन थेरेपी में देश का अग्रणी कार्य शामिल है। उन्होंने जीनोमिक अनुक्रमण को व्यक्तिगत चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा में एक गेम-चेंजर बताया। इस मौके पर फ्रेंड्स ऑफ जीएमसी जम्मू के संस्थापक प्रोफेसर टीआर रैना, जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता, प्रोफेसर पवन मल्होत्रा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed