फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आई परीक्षा की घड़ी : स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम श्रीनगर पहुंची टीमें, अब होगा जम्मू में दौरा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। श्रीनगर और जम्मू नगर निगम की स्वच्छ सर्वेक्षण की परीक्षा शुरू हो चुकी है। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से टीमें श्रीनगर नगर निगम पहुंच चुकी हैं। वहां काम खत्म कर जम्मू पहुंचेंगी। टीमें अलग-अलग वार्डों में जाकर नाले, नालियां, पार्क, शौचालय, डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की योजनाओं का मूल्यांकन कर रही हैं। हालांकि दौरे के बारे में नगर निगमों को भनक तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

इसका पता तब चला है जब टीमें लोगों से फीडबैक ले रही थीं। हर रोज दो से तीन लोग वार्डों में आकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद दौरे की भनक सबको लगी। फिलहाल, जम्मू नगर निगम में टीमों के सोमवार तक आने की संभावना है। टीमों द्वारा निर्धारित पैरामीटर के हिसाब से रिपोर्ट तैयार करनी है। इसके बाद इसे जमा करवाया जाना है। देशभर से तमाम नगर निगमों को मापदंडों के हिसाब से रैंकिंग मिलनी है। हालांकि नगर निगम जम्मू ने दावा किया है कि इस बार रैंकिंग में सुधार किया जाएगा। सफाई के लिए कई प्रयास किए गए हैं। इसमें आरसीसी केंद्र खोलने, डोर टू डोर कचरा एकत्रित, डंपिंग साइट बंद करने, शहर से कूड़ेदान हटाने, भूमिगत कड़ेदानों की सुविधा, सफाई में सुधार, पार्कों का उचित रखरखाव पर काम हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार रैंकिंग में सुधार होगा।
विज्ञापन


-------------
कब कितनी रही है रैंकिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण में जम्मू की वर्ष 2022 में 199, 2021 में 169, 2020 में 224 जबकि 2019 में जम्मू 329वीं रैंकिंग रही थी। वहीं, 2023 में रैंकिंग 248 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

इन पैरामीटर पर हुआ है काम
डोर-टू डोर कचरा प्रबंधन
- ठोस कचरा निपटान प्रबंधन
- व्यक्तिगत शौचालय :
- स्वच्छता प्रचार
- नदियों का पानी साफ हो
- पॉलीथिन पर पाबंदी
- खुले में कचरा न फेंकना


कोट
सफाई व्यवस्था में सुधार किया गया है। नाले, नालियों की सफाई पर विशेष फोकस रहा है। इसके अलावा अन्य काम हुए। इस बार रैंकिंग में सुधार होगा।
- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed