फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जंडियाल सीसी और एवरशाइन फाइनल में पहुंचे, कल होगी भिड़ंत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जंडियाल क्रिकेट क्लब और एवरशाइन के बीच एंटी ड्रग वेटरन्स क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। मुकाबला एमए स्टेडियम में होगा। रविवार को लीग में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दोनों विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच जंडियाल सीसी और एंटी करप्शन ब्यूरो के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जंडियाल सीसी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाए। सुशी कुमार ने 41 गेंद में 71 रनों की शानदार पारी खेली। एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से गेंदबाजी में लक्की, इमरान, अमित और मोहम्मद आरिफ ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की बल्लेबाजी काफी खराब रही। पूरी टीम 18.5 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई और 28 रन से हारी मिली। लक्की ने 21 गेंद में 28 रन की पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। गेंदबाजी में जंडियाल सीसी के लिए सुशी ने तीन विकेट लिए जबकि कुलदीप और रमन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। दूसरा सेमीफाइनल जम्मू एंटरप्राइजेज और एवरशाइन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाज करते हुए जम्मू एंटरप्राइजेज की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए। नासिर ने 34 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि रमन ने 13 गेंद में 29 रन की पारी खेली। एवरशाइन के लिए विजय डोगरा, धर्मेंद्र और रविंद्र ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए एवरशाइन के विजय डोगरा की 60 रन और चमकौर सिंह की 34 रन की पारी के दम पर तीन विकेट पर 142 रन बनाकर जीत हासिल की। सेमीफाइनल मुकाबले में एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस तरह की लीग के आयोजन के लिए आयोजिकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed