फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कश्मीर और लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तैयारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। बर्फ से सटे कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और हसीन पहाड़ों में बसे लद्दाख में जम्मू कश्मीर विंटर गेम्स 2025 की तैयारियां तेज की गई हैं। इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री की अगुवाई में उच्च स्तरीय 19 सदस्यीय आयोजन व समन्वय समिति का गठन किया गया है। इसमें उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित केबिनेट मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा एक अन्य 41 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्री की अगुवाई वाली समिति गेम्स की मजबूत निगरानी के साथ उसके सफल आयोजन पर काम करेगी। इसमें संबंधित एजेंसियों के साथ मजबूत समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। प्रदेश में खेलो इंडिया ढांचे के विस्तार पर काम किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से जारी एक आदेश में आयोजन व समन्वय समिति में केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री को चेयरपर्सन और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री को सह चेयरपर्सन बनाया गया है। इसी तरह प्रदेश के खेल मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव खेल विभाग, संयुक्त सचिव खेल विभाग, डीजीपी जेएंडके, प्रधान सचिव गृह विभाग, प्रधान सचिव वित्त विभाग, युवा सेवा एवं खेल विभाग के सचिव, पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव आदि शामिल हैं। इसी तरह कार्यकारिणी समिति में मुख्य सचिव जेएंडके को चेयरपर्सन और सचिव युवा मामले व खेल विभाग को सह चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से अन्य प्रतिनिधि भी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed