{"_id":"677ee0c3ad2ceb892b0139e5","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-519787-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उमर सरकार के कार्यकाल में लिखी जागी विकास की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उमर सरकार के कार्यकाल में लिखी जागी विकास की गाथा
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव और पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने भगवती नगर में हुई बैठक में कहा कि सीएम उमर के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अब विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। अब अब्दुल्ला के नेतृत्व में लोगों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। सडोत्रा ने पिछले कुछ महीनों सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों का जिक्र किया। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों क्षेत्रों और उनके उप क्षेत्रों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि नई सरकार उनकी शिकायतों का समाधान करेगी। जम्मू-कश्मीर को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाएगी। पूर्व मंत्री ने लंबे समय तक निष्क्रियता की अध्यक्षता करने के लिए भाजपा की कड़ी आलोचना की। नेशनल कांफ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव ने स्मार्ट सिटी परियोजना में धीमी गति से हो रहे कामों पर चिंता जताई।
उन्होंने सांप्रदायिक और जाति की राजनीति को आगे बढ़ाने में लगी राजनीतिक ताकतों की निंदा की। पूर्व मंत्री अब्दुल गनी मलिक ने लोगों को विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ आगाह किया। मलिक ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस हिंदू मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई एकता हमेशा समर्थन करती है। विधायक गूल गुलाबगढ़ चौधरी खुर्शीद अहमद ने भी सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया और कैडर को जम्मू-कश्मीर को शांति, प्रगति और स्थिरता के नए युग की ओर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।