फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

दिल्ली के चक्कर लगाने के बजाय शासन पर ध्यान दें सीएम : गिरधारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से रूबरू करते प्रवक्ता गिरधारी लाल रैना। 
जम्मू। भाजपा प्रवक्ता गिरधारी लाल रैना ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर में शासन में किए गए सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है, न कि बार-बार दिल्ली के चक्कर काटने की।
विज्ञापन

वह एक तरफ जम्मू-कश्मीर के लिए उदार निधि की मांग कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनके सांसद यूटी में आने वाले पर्यटकों की निंदा सांस्कृतिक आक्रमण के रूप में कर रहे हैं। यूटी को देनदारियों को कम करने के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की अपनी मांग को कैसे उचित ठहराया जा सकता है, जबकि उसी समय मंत्रियों के लिए वाहनों की खरीद जैसे अनुत्पादक और अनावश्यक व्यय करके नई देनदारियां पैदा की गई हैं।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय जम्मू में बुधवार को गिरधारी लाल ने कहा कि नेकां और जम्मू-कश्मीर में दशकों से पूर्व सरकारों ने राज्य को अपने स्वयं के संसाधन बनाने और राजस्व संग्रह का विस्तार करने के बजाय केंद्रीय निधि पर पूरी तरह से निर्भर रहने के लिए मजबूर किया है। भाजपा सरकार ने वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने, नए संसाधन बनाने और लीकेज को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में दीर्घकालिक वित्तीय सुधार सुनिश्चित किए हैं। बजट का आकार 2013-14 में लगभग 38068 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 1,18000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। पूंजीगत व्यय 2013-14 में मात्र 9074 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 36904 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने कहा कि नेकां सरकार दोहरे मानदंडों अपनाती है। जम्मू-कश्मीर में वित्तीय स्थिरता बढ़ाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ सहयोगात्मक प्रयास जैसे सजावटी शब्दजाल का उपयोग किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर दूसरी भाषा बोली जाती है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सरकार से उनके चुनावी वादों के लिए जवाबदेही मांगने को कहा। प्रवक्ता गौरव गुप्ता ने भारतपोल पोर्टल के ऐतिहासिक शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया और बधाई दी। यह परिवर्तनकारी पहल साइबर अपराध, ऑनलाइन कट्टरपंथ, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण छलांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल केवल तकनीकी उन्नति के बारे में नहीं है। यह पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की प्रगतिशील दृष्टि का प्रतिबिंब है। गौरव गुप्ता ने कहा कि उनका नेतृत्व भारत को सुरक्षा और कानून प्रवर्तन में वैश्विक नेता बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। इस दौरान भाजपा मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed