{"_id":"677598432ed0a817db028724","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-514830-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नेकां ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नेकां ने कसी कमर
नेकां पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद पार्टी कार्यक्रता फोटो नेकां
Link Copied
जम्मू। पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ नेकां अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने में लगी है। चुनाव को देखते हुए पार्टी कैडर को लोगों के बीच रहने और समस्याओं को सुनने का आह्वान किया है। पार्टी ने इन चुनावों को अपने दम पर लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पार्टी के अतिरिक्त महासचिव अजय सडोत्रा ने पार्टी कार्यालय जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं देने में विफल रही है। भाजपा शासनकाल में विकास और जन कल्याणकारी पहलों की कमी रही। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ग्रामीण आबादी की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही है। बेहतर बुनियादी ढांचे, स्वच्छ पेयजल, बिजली और सड़क संपर्क के वादे अधूरे हैं। नेकां प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि बैठक पार्टी के जम्मू शहरी जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नए साल के उपलक्ष्य में केक काटा। बैठक में नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, गुलाबगढ़ के विधायक इंजीनियर खुर्शीद, पूर्व मंत्री और सेंट्रल जोन के अध्यक्ष बाबू रामपॉल, प्रांतीय सचिव शेख बशीर अहमद और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।