फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा ने नेकां को घेरा, कहा- उमर सरकार दिशाहीन

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से रूबरू होते मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी।  
जम्मू। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने आरोप लगाया कि नेकां सरकार दिशाहीन है। नेकां के पास चुनावी घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए कोई रोडमैप नहीं है। पिछले दो माह से सत्ता में रहने के बाद भी सरकार ने किसी भी चुनावी घोषणा को पूरा नहीं किया है। इससे नेकां कैडर में अंतर्कलह साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता खड़ा नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


सेठी बुधवार को भाजपा मुख्यालय जम्मू में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। केंद्र शासित प्रदेश में चल रहीं दो सरकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब उमर अब्दुल्ला ने चुनाव लड़ा था, तब जम्मू कश्मीर यूटी था और मौजूदा सारी व्यवस्थाएं संविधान के तहत चल रही हैं। उमर अब्दुल्ला ने बिना वित्तीय प्रावधान से चुनावी घोषणाएं कीं। वित्तीय प्रावधान के बिना दिल्ली और पंजाब में किए गए वादों का देश हाल देख रहा है। उमर पहले 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कह रहे थे और आज कह रहे हैं कि सभी इलाकों में मीटरिंग होगी, तभी निशुल्क बिजली पर सोचा जाएगा। उमर सरकार ने अपने वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज करते हुए जम्मू संभाग से ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया, जिनके पास सत्ता का कोई अनुभव नहीं था। इससे नेकां कैडर में आगामी मनमुटाव साफ दिखेगा।
विज्ञापन

राज्य का दर्जा बहाल करने पर सेठी ने कहा कि भाजपा के सभी वादों में यह कभी नहीं कहा कि चुनाव के ठीक बाद राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की मदद से आतंकवाद पर जो नियंत्रण पाया है, उसे भी ध्यान में रखना होगा। प्रदेश में अनुकूल माहौल पर ही राज्य का दर्जा दिया जा सकता है। 2025 में भाजपा और भी मजबूती के साथ उभरेगी। लोगों के बीच लोकप्रिय होगी, क्योंकि पार्टी हर विषम परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. ताहिर चौधरी, बलबीर राम रतन और मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पंचायत व निकाय चुनाव में भी मजबूत होगी भाजपा
सेठी ने दावा किया कि जिस तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उसी तरह आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी। हम जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
-----
सड़कों और रेल विस्तार पर भाजपा काम कर रही
सेठी ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में सड़कों और रेल विस्तार के लिए भाजपा काम कर रही है। जम्मू-पुंछ रेल लाइन बन जाने से नए शहरों और नए उद्योग का निर्माण होगा। कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद सफर आसान होगा।

-----
कटड़ा रोपवे मुद्दे पर नेकां-कांग्रेस ने राजनीति की
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कटड़ा रोपवे मुद्दे पर नेकां और कांग्रेस ने सिर्फ राजनीतिक करने की कोशिश की। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कटड़ा जाकर सियासी बयानबाजी की, लेकिन असल मुद्दे पर बात नहीं की। हम पहले से ही बातचीत के पक्ष में थे और आखिर में वार्तालाप से ही मुद्दे का निपटारा हुआ है। इसके लिए संघर्ष समिति के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सांसद जुगल किशोर, प्रशासन, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed