फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

छात्रों, शिक्षकों की गंभीर चिंताओं को दूर करें शिक्षा मंत्री : रजनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा पार्टी मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से रूबरू होती प्रवक्ता रजनी सेठी व अन्य।  
जम्मू। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनी सेठी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू को छात्रों, शिक्षकों और समाज की गंभीर चिंताओं का समाधान करना चाहिए। ऐसे निर्णय लेने में पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए। खासकर शिक्षकों की स्थानांतरण नीति के लिए रोडमैप, नियमितीकरण के वादों को पूरा करना और स्कूलों में दैनिक वेतनभोगी शिक्षकों के लिए नीतियों जैसे प्रमुख मुद्दों पर गौर किया जाए।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय जम्मू में सेठी ने कहा कि सरकार के घोषणापत्र में 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी निगरानी की स्थापना का वादा अभी अधूरा है। मंत्री को इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट समय और रणनीति की रूपरेखा तैयार करने की आवश्यकता है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में अंतर को पाटने के लिए ग्रामीण स्कूलों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। हम 13 जुलाई की छुट्टी रद्द करने सहित नए अवकाश कैलेंडर को पेश करने के लिए केंद्र सरकार की सराहना करते हैं। इस दौरान सचिव अंजू डोगरा, बलबीर राम रतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed