{"_id":"67ddc2f92a8cec5ee505d93c","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1021-572010-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिर्फ मेहनत-मजदूरी ही नहीं, प्रदेश के नीति-निर्धारण में भी आगे ''बिहारी''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिर्फ मेहनत-मजदूरी ही नहीं, प्रदेश के नीति-निर्धारण में भी आगे ''बिहारी''
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पूरी दुनिया में बिहार के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। रोजगार की तलाश जम्मू-कश्मीर में आकर बसने की परम्परा दशकों से चली आ रही है। बिहार से आकर बसे ये लोग, प्रदेश के विकास और आर्थिक-सामाजिक प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। इनमें श्रमिक वर्ग के साथ-साथ अधिकारी, शिक्षक और अन्य पेशों से जुड़े लोग शामिल हैं। कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने प्रदेश में अपना कारोबार शुरू किया और दूसरों को रोजगार दिया। मूल रूप से बिहार के रहने वाले कई अधिकारी भी जम्मू-कश्मीर के नीति-निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आज बिहार दिवस के मौके पर आपको ऐसे ही कुछ अधिकारियों के बारे बताते हैं -
शांतमनु, वित्तीय आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग
1991 बैच के आईएएस अधिकारी शांतमनु प्रदेश के वरिष्ठ नौकरशाह हैं। शांतमनु बिहार के रहने वाले हैं। फिलहाल वह उच्च शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त का पद संभाल रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास स्कूल शिक्षा विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नवीन कुमार चौधरी, पूर्व सीईओ, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
1994 बैच के आईएएस अधिकारी मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। चौधरी ने बिहार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह राज्यपाल के पूर्व प्रधान सचिव, श्री माता वैष्णो देवी व श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पूर्व सीईओ और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के प्रधान सचिव रह चुके हैं। चौधरी के बारे में एक खास बात यह है कि वह जम्मू-कश्मीर में निवास प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले पहले आईएएस अधिकारी हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद उन्होंने बाहु तहसीलदार के कार्यालय में इसका आवेदन किया और जून, 2020 में उन्हें प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शैलेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव, कृषि उत्पादन विभाग
जम्मू-कश्मीर कैडर के 1995 बैच के अधिकारी शैलेंद्र कुमार फिलहाल कृषि उत्पादन विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इसके अलावा इनके पास से पुष्पकृषि एवं उद्यान विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है। शैलेंद्र कुमार ने इससे पहले राज्य चुनाव आयुक्त और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शैलेंद्र भी बिहार के निवासी हैं।
-- -- -- -- -- -
रश्मि सिंह, आयुक्त सचिव, आतिथ्य व प्रोटोकॉल विभाग
2007 बैच की आईएएस अधिकारी रश्मि सिंह अभी आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल विभाग में आयुक्त सचिव के पद पर कामकाज संभाल रही हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली में जम्मू-कश्मीर सरकार की रेजिडेंट कमिश्नर भी हैं। इससे पहले रश्मि सिंह राज्य कर विभाग में कमिश्नर का पद भी संभाल चुकी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डॉ. प्रगति कुमार, कुलपति, एसएमवीडीयू
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के कुलपति डॉ. प्रगति कुमार भी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। प्रगति कुमार के पास 32 वर्षों से ज्यादा शिक्षण का अनुभव है। इससे पहले वह दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में औद्योगिक अनुसंधान विकास के डीन के रूप में भी काम कर चुके हैं। एनालॉग इंटीग्रेटेड सर्किट, नॉन-लीनियर सर्किट डिजाइन, एनालॉग इंस्ट्रूमेंटेशन में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एके चौधरी, अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग, जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के वर्तमान अध्यक्ष एके चौधरी भारतीय पुलिस सेवा के 1991 बैच के अधिकारी हैं। चौधरी भी मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले हैं। वह इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस में डीजी क्राइम भी रह चुके हैं।