{"_id":"6691d8c5bacf3351ea0b27be","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jmu1040-399221-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में तेज हवाओं से बिजली ढांचा हिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में तेज हवाओं से बिजली ढांचा हिला
विज्ञापन
जम्मू। मौसम के बदले मिजाज के बीच शुक्रवार को तेज हवाओं से शहर में बिजली ढांचा हिल गया। कच्ची छावनी स्थित पार्किंग के बाहर विशाल पेड़ के बिजली के तारों पर गिर जाने से परेड सर्किल से जुड़े कई इलाकों में शाम तक बिजली गुल रही। वहीं, बर्न पावर ग्रिड में 132 केवी लाइन में भी खराबी आने से संबंधित इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कई अन्य स्थानों में भी बिजली के तार पर टहनियां और पेड़ गिरे हैं।
बारिश के साथ सुबह तेज हवाओं के कारण बर्न पावर ग्रिड में 132 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से सुबह 10 से सायं तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे तालाब तिल्लो, केनाल हेड, बख्शी नगर मोड, शक्ति नगर, राजपुरा चुंगी, भगवती नगर सहित अन्य कई इलाकों में बिजली गुल रही। शाम को बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। इसके साथ तेज हवाओं के कारण कई ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आई। इसमें नरवाल, कुंजवानी सहित अन्य इलाकों में लोग परेशान रहे। मथवाल में ट्रांसफार्मरों और तारों को नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति को बहाल करने पर काम जारी रहा। बिजली न होने के कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। वहीं, कच्ची छावनी के पार्किंग के बाहर पेड़ के बिजली तारों पर गिरने से परेड सर्किल में पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, रिहाड़ी आदि इलाकों में शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विद्युत निगम के एक्सईएन अवनीत गुप्ता के अनुसार तेज हवाओं के कारण पेड़ तारों पर गिर गया था, जिसे हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार वन विभाग से पेड़ को काटने के लिए कहा गया, जो शुक्रवार को मौसम खराब होने पर गिर गया।
विज्ञापन
गांधीनगर अस्पताल की ओपीडी का शीशा टूटा
गांधीनगर अस्पताल जम्मू के ओपीडी गेट पर सुबह तेज हवा के कारण शीशा टूट कर नीचे गर गया। उस समय मरीजों की काफी भीड़ थी, लेकिन कोई चोटिल नहीं हुआ। कर्मचारियों ने टूटे हुए शीशे को हटाया।