{"_id":"6691d4da40216405f60e508c","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jmu1040-399018-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हार्डवेयर की चार मंजिला दुकान में लगी आग, 4 घंटे की मशक्कत से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हार्डवेयर की चार मंजिला दुकान में लगी आग, 4 घंटे की मशक्कत से बुझाई
विज्ञापन
जम्मू। शहर के शिवाजी चौक स्थित एक हार्डवेयर की चार मंजिला दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार प्रेम एंड कंपनी की चौथी मंजिल की छत पर लगे जनरेटर में शार्टसर्किट से आग लगी। पास में ही हार्डवेयर के सामान से आग भड़क गई। इसने चौथी मंजिल में रखे थिनर, पेंट और तेल समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों को अपनी चपेट में ले लिया।
शुक्रवार सुबह 11 बजे कंपनी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग चौथी से तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले चौथी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया। उसके बाद तीसरी मंजिल पर पहुंची आग को भी बुझा दिया गया।