फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जनता ने भाजपा के खोखले दावों की पोल खोल दी : कांग्रेस

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने नेकां-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में और भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए निर्णायक जनादेश के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि जनता ने जम्मू-कश्मीर के बारे में भाजपा के खोखले दावों की पोल खोल दी है। लोगों ने जोरदार संदेश दिया है कि वे भाजपा की पिछले दस वर्षों की नीतियों एवं कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं। जम्मू क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बेरोजगारी, महंगाई, विभिन्न प्रकार के भारी करों को लेकर भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर नाराजगी थी।
जम्मू क्षेत्र में परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं तथा आश्चर्यजनक रूप से विभिन्न भागों में जमीनी स्थिति के विपरीत हैं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा ने जम्मू में कांग्रेस-नेकां गठबंधन के खिलाफ एक फर्जी और नकारात्मक कहानी बनाने की कोशिश की, जबकि वह घाटी में अलगाववादी ताकतों के साथ मिलीभगत कर रही थी और किसी भी तरह सत्ता हासिल करने के लिए बेताब थी। लोगों ने उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया है। वह पिछले दरवाजे से पांच विधायकों के नामांकन के जरिए लोगों के जनादेश को हराने के लिए तैयार थी, लेकिन हेरफेर करने के लिए बुनियादी संख्या की कमी के कारण वह अपने मिशन में सफल नहीं हो पाई। नए मंत्रिपरिषद की सिफारिशों के बिना नामांकन गलत और कानून के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed