{"_id":"6705c117edd94a4197087ea7","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-458888-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नेकां-कांग्रेस गठबंधन में सिर्फ दो हिंदू जीते, भाजपा में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नेकां-कांग्रेस गठबंधन में सिर्फ दो हिंदू जीते, भाजपा में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 48 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। अब वह अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है। इन 48 विधायकों में से सिर्फ दो हिंदू चेहरे हैं जो चुनाव जीते हैं। हालांकि दोनों गठबंधन सहयोगियों ने मिलकर 30 हिंदू-सिख उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इनमें सिख समुदाय के कई सदस्य शामिल हैं। वहीं, भाजपा 29 सीटों पर विजयी रही। भाजपा के 28 हिंदू और एक सिख सदस्य हैं, जबकि एक भी मुस्लिम विधायक नहीं जीता। पार्टी के दो पूर्व मंत्रियों सहित कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार जीतने में कामयाब नहीं हो सका। ब्यूरो
-- -- -
नई सरकार को बिना किसी हस्तक्षेप के काम करने दे केंद्र : महबूबा
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के निर्णायक नतीजों से सबक लेना को कहा। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मामलों में केंद्र को हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। उन्होंने नेकां नेतृत्व को जीत पर बधाई दी। कहा कि पीडीपी एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 के बाद की समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार बहुत जरूरी है। उन्होंने उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से यह संदेश गया है कि जम्मू-कश्मीर के लोग समझदार हैं और वे केंद्र द्वारा यहां किसी तरह की खरीद-फरोख्त नहीं चाहते हैं।