फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: युवा शगुन पहली तो शमीम फिरदौस लगातार तीसरी बार बनी विधायक

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद इस बार विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। 2008 के बाद पहली बार तीन महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा पहुंचीं। इसमें किश्तवाड़ से भाजपा की शगुन परिहार, हब्बाकदल से नेशनल कांफ्रेंस की शमीम फिरदौस और डीएच पोरा से नेशनल कांफ्रेंस की स्कीना इत्तू शामिल हैं। युवा शगुन पहली तो शमीम फिरदौस लगातार तीसरी बार विधायक बनी हैं।
विज्ञापन

90 विधानसभा सीटों पर 30 महिला उम्म्मीदवार चुनावी मैदान में थीं। इनमें डीएचपोरा से स्कीना इत्तू ने 17449 वोट से सबसे बड़ी जीत दर्ज की जबकि हब्बाकदल से शमीम फिरदौस 9538 वोट से जीतीं जबकि भाजपा की शगुन परिहार की जीत का अंतर 521 वोट ही रहा।
विज्ञापन

2014 तक हुए 10 विधानसभा चुनावों में 12 महिलाएं ही विधानसभा पहुंच पाई थीं। 11वीं विधानसभा में ये संख्या 15 हो जाएगी। 11वीं विधानसभा के चुनावों के इतिहास में नेशनल कांफ्रेंस की शमीम फिरदौस प्रदेश की पहली महिला बनी है जिन्होंने लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की हैं। वह 2008, 2014 के बाद अब 2024 के चुनावों में विजयी रही हैं। इस बार वह पिछले दो चुनावों के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं। 2024 के चुनाव में उन्होंने 12437 वोट हासिल कर अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भट को 9538 वोट के अंतर से हराया है। 2008 में उनकी जीत का अंतर 1702 वोट जबकि 2014 में ये अंतर 2359 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमीम फिरदौस जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2008 में वह मंत्री रही हैं। डीएच पोरा से नेशनल कांफ्रेंस की स्कीना इत्तू ने पीडीपी के गुलजार अहमद डोर को बड़े वोट अंतर से हराया। स्कीना इत्तू के पिता वली मोहम्मद इत्तू एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति थे। 1994 में आतंकवादियों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। किश्तवाड़ से भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार सबसे कम आयु की विधायक बनी हैं। उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक व मंत्री सज्जा किचलू को 521 वोट के अंतर से हराया है। वह आतंकियों की गोली का शिकार हुए अनिल परिहार पूर्व राज्य सचिव भाजपा के परिवार की सदस्य हैं। ब्यूरो

----
ये महिलाएं हारीं
पाडर नागसेनी से नेशनल कांफ्रेंस की उम्मीदवार पूजा ठाकुर को हार मिली। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने उन्हें 1546 वोट से हराया। पूजा ठाकुर को 15490 वोट जबकि सुनील शर्मा को 17036 वोट मिले। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपनी मां और नाना का गढ़ रही श्रीगुफवारा-बिजबिहाड़ा सीट नहीं बचा पाई। इल्तिजा मुफ्ती को नेशनल कांफ्रेंस के बशीर अहमद शाह वीरी से 9770 वोट से हार मिली। इल्तिजा ने 23525 वोट हासिल किए। वहीं हजरतबल से पीडीपी की आसिया निकाश 10295 वोट के अंतर से हार गई। नेकां की सलमान सागर ने इस सीट पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed