{"_id":"66f73b0b05b8ec8c7f0fc894","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-451484-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएम की रैली आज, एमए स्टेडियम के चारों तरफ किलेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएम की रैली आज, एमए स्टेडियम के चारों तरफ किलेबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को एमए स्टेडियम में चुनावी रैली होगी। इसके लिए पूरे शहर में हाई अलर्ट करते हुए स्टेडियम के चारों तरफ किलेबंदी कर दी गई है। देर रात तक पुलिस के आला अधिकारी स्टेडियम स्थल के चक्कर लगाते रहे। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन, डीआईजी शिव कुमार ने तमाम पुलिस अफसरों के साथ स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा के इंतजाम परखे।
वहीं रैली में हिस्सा लेने आने वाले लोगो के लिए रूट प्लान तय किया गया है। विक्रम चौक से ज्यूल की तरफ पुल को बंद रखा जाएगा। आरएस पुरा, सांबा से आने वाले वाहनों को वेयर हाउस रुकना होगा। अखनूर की तरफ से आने वाले वाहन साइंस कालेज की तरफ पार्क होंगे। नगरोटा की तरफ से आने वाले वाहन समाधियां रोड जेडीए पार्किंग में पार्क होंगे।
एडीजीपी जम्मू आनंद जैन का कहना है कि सुरक्षा को लेकर तमाम बंदोबस्त किए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। लोगों को चाहिए कि वे आयोजन स्थल तक पहुंचने पर पुलिस का सहयोग करें। कोई भी प्रतिबंधित और आपत्तिजनक वस्तु अपने साथ न लेकर जाएं, ताकि सुरक्षा की जांच करते वक्त किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बाॅर्डर के इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा
पीएम की रैली को लेकर जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों की सीमाओं पर भी कड़ा पहरा है। कई जगहों पर बीएसएफ की तैनाती की गई है। जगह-जगह पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। बाॅर्डर से शहर आने जाने वाले लोगों की गहनता से पूछताछ और वाहनों की जांच की जा रही है।