फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पीएम सूर्य घर योजना के मजबूत कार्यान्वयन की तैयारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना की निगरानी और बेहतर प्रबंधन के लिए यूटी स्तरीय और जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति सभी घटक में योजना के विकास की प्रगति की समीक्षा करेगी। विभागों के साथ समन्वय मजबूत बनाकर योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा। लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्य योजना पर काम होगा।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में 11 सदस्यीय यूटी स्तरीय समन्वय समिति में मुख्य सचिव जेएंडके को चेयरपर्सन, मुख्य अभियंता वितरण जेपीडीसीएल/केपीडीसीएल को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति के सदस्यों में प्रशासनिक सचिव विद्युत विकास विभाग, प्रशासनिक सचिव वित्त विभाग, प्रशासनिक सचिव विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग, प्रशासनिक सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, प्रशासनिक सचिव ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग, मंडलायुक्त कश्मीर/जम्मू, प्रबंध निदेशक, जेपीडीसीएल/केपीडीसीएल, निदेशक जनरल/निदेशक (योजना) व ( वित्त)पीडीडी शामिल हैं। इसी तरह जिला स्तरीय समिति में उपायुक्त को चेयरपर्सन, कार्यकारी अभियंता संबंधित जेपीडीसीएल/केपीडीसीएल इलेक्टट्रक डिवीजन को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति के सदस्यों में एक्स आफिशियो जिला विकास परिषद, अधीक्षक अभियंता जेपीडीसीएल/केपीडीसीएल, मुख्य योजना अधिकारी, लीड जिला मैनेजर, स्थानीय शहरी निकाय/पीआरआई से नामित दो प्रतिनिधि, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग से तीन गैर सरकारी सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed