{"_id":"66f6cb9bb92a4f97fe045f2c","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-450680-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीसरे चरण की 11 सीटों पर चुनाव के लिए जम्मू तैयार, 30 को तमाम शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीसरे चरण की 11 सीटों पर चुनाव के लिए जम्मू तैयार, 30 को तमाम शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। 12 लाख से अधिक मतदाता एक अक्तूबर को तीसरे और अंतिम चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बिश्नाह (एससी), सुचेतगढ़ (एससी), आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़ (एससी), अखनूर (एससी) और छंब सीटों पर 12,00,977 मतदाता हैं। वहीं 30 सितंबर को जम्मू के तमाम शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी जम्मू सचिन कुमार का कहना है कि युवा मतदाताओं और उनके अभिभावकों को मतदान करने में सहयोग करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू जिले में 6,19,066 पुरुष, 5,81,887 महिला और 24 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए 1494 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 609 शहरी और 885 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए जिले भर में समर्पित मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, महिलाओं के लिए पिंक, युवाओं के लिए ग्रीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण सबसे अधिक 1,30,107 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 67,322 पुरुष, 62,782 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इस क्षेत्र के लिए 149 मतदान केंद्र, 98 शहरी और 51 ग्रामीण हैं। बाहु सीट दूसरे नंबर पर है। यहां 1,21,131 हैं। बिश्नाह (एससी) 1,19,988 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 63,385 पुरुष, 56,602 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 139 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 18 शहरी और 121 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं।
सुचेतगढ़ (एससी) विधानसभा क्षेत्र में 1,13,449 मतदाता हैं, जिनमें से 59,727 पुरुष, 53,720 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। कुल 128 ग्रामीण मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जम्मू उत्तर में 1,11,811 मतदाता हैं। इनमें 57,213 पुरुष, 54,595 महिलाएं और तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 117 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 87 शहरी और 30 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं।
जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,07,213 मतदाता हैं, इनमें 54,021 पुरुष, 53,189 महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल 153 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 131 शहरी और 22 ग्रामीण केंद्र शामिल हैं।
जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 1,06,252 मतदाता हैं, जिनमें 53,811 पुरुष और 52,441 महिलाएं हैं। 118 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 112 शहरी और 6 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं।
छंब विधानसभा क्षेत्र में 1,06,035 मतदाता हैं, इनमें 54,295 पुरुष और 51,740 महिलाएं हैं। 165 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्रों में 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में 157 हैं।
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में 96,007 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 49,735 पुरुष और 46,272 महिलाएं हैं। 145 ग्रामीण मतदान केंद्र बनाए हैं।
अखनूर (एससी) विधानसभा क्षेत्र में 95,386 मतदाता हैं, जिनमें 48,954 पुरुष, 46,430 महिलाएं और 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 127 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 12 शहरी क्षेत्रों में और 115 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
सबसे कम मतदाता संख्या वाले 80-मढ़ (एससी) विधानसभा क्षेत्र में 93,598 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 48,640 पुरुष, 44,957 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 114 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 12 शहरी क्षेत्रों में और 102 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। आगामी चुनाव में 47,963 पहली बार मतदान करेंगे।