फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश, पारे से राहत, उमस बरकरार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में वीरवार को बदले मौसम से गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। कश्मीर में लगातार शुष्क मौसम से तपिश बरकरार है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू के कई इलाकों में दोपहर 12 बजे करीब आधा घंटा के लिए झमाझम बारिश हुई। जिन इलाकों में पानी बरसा, वहां कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादलों के साथ मौसम खुल गया। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 32.1 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 78 रहने से उमस से पसीने छूटे। बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.6, बटोत में 26.6, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दोपहर को हल्के बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम तक बारिश का इंतजार रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 30.5 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का दिन का पारा लगभग जम्मू जैसा चल रहा है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.6 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी में दोपहर को बारिश हुई। राजोरी में दोपहर डेढ़ घंटा तेज बारिश हुई। उधमपुर में सुबह एक घंटा बारिश से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed