{"_id":"66cfc7476d3865e7080e01de","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-429677-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई बसों में बिना टिकट यात्रा करने पर कटेंगे चालान : डॉ. देवांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई बसों में बिना टिकट यात्रा करने पर कटेंगे चालान : डॉ. देवांश
विज्ञापन
जम्मू। ई बसों में बिना टिकट यात्रा करने पर चालान काटा जाएगा। बसों में चेकिंग के दौरान लोगों को जागरूक किया गया है। अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यह बात नगर निगम के टाउन हाल में आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बसों में यात्रा के दौरान किराये की अदायगी ऑनलाइन करें। कार्ड का प्रयोग भी किया जा सकता है।
नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोग अपनी संपत्ति समझ कर संरक्षण करें। अब सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख नालों में भी कैमरे लगाए जाएंगे। ऐसी जगहों को चिह्नित किया जाएगा, जहां पर कचरा फेंका जा रहा है। कैमरों से पूरे शहर को कवर किया जाएगा। बरसात में नाले ओवरफ्लो हुए हैं। इस पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे चल रहा है। ऐसे में शहर को साफ सुथरा रखा जाएगा। नगर निगम अपना कर्तव्य निभा रहा है। लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कचरा खुले में नहीं निगम की गाड़ी में फेंकें। इसके अलावा एक माह तक अलग-अलग गतिविधियां चलाई जाएंगी। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। साइकिलिंग प्रोजेक्ट शहर में लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए सुविधा दे रहा है। क्षतिग्रस्त साइलों की मरम्मत होगी। स्टैंडों की हालत में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
सितंबर से स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का काम शुरू होगा
शहर में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। काम करवा रही कंपनी सब कंपनी हायर कर रही है। सितंबर माह से शहर में लाइटों को ठीक करने पर काम शुरू होगा। तमाम जगहों में लाइटों को बदला जाएगा। कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
बरसात में खराब सड़कों के गड्ढे भरेंगे ठेकेदार
नगर निगम की सड़कें बरसात में क्षतिग्रस्त हुई हैं। सितंबर माह से संबंधित ठेकेदार ही गड्ढों को भरेंगे और लोगों को सुविधा देंगे। सड़कों के बारे में शिकायतें मिल रही हैं। बरसात में सड़कों में गड्ढे पड़ गए हैं। करार के अनुसार सड़कों की मरम्मत करने की जिम्मेदार ठेकेदार की होती है। तीन साल तक ठेकेदार ही सड़कों की मरम्मत करेगा।
-- -- -- -- --