{"_id":"66c13020c9bbd14d0c00c224","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-422523-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : रोमांचक मुकाबले में एसवीएस ने एक अंक से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : रोमांचक मुकाबले में एसवीएस ने एक अंक से जीता मुकाबला
एमए स्टेडियम के कबड्डी मैदान में जारी गोल्ड कप टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी
Link Copied
जम्मू। जम्मू में गोल्ड कप कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हो गया। जम्मू जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन 17 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
पहला मैच पठान क्लब और टांडा क्लब के बीच खेला गया। इसमें पठान क्लब ने 14 अंक से जीत हासिल की। एसवीएस और बीएसएन क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें एसवीएस (सीनियर) ने मात्र एक अंक से मात दी। वहीं अन्य मुकाबलों में जम्मू शील्ड और खौड़ क्लब को छह अंक से हराया। एसपीए और एसएआई गाडीगढ़ के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में एसपीएस क्लब ने दो अंक से मैच जीता। जम्मू यूनाइटेड ने टांडा क्लब को 13 अंक से हराया। बजरंगी क्लब ने एसवीएस क्लब (जूनियर) को 22 अंक से हराया। जम्मू क्लेचर ने पैंथर क्लब को 19 अंक से शिकस्त दी। मैच से पहले एमए स्टेडियम के कबड्डी मैदान में एक समारोह हुआ। इसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा और ज्योतिषी रोहित शास्त्री और संभागीय खेल अधिकारी जम्मू बलजिंदर सिंह थे। अन्य सदस्यों में जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता, सुरिंदर मोहन, एसएस गिल, संग्राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।