{"_id":"66ba8a1ebedd26d77d014754","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-419700-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू संभाग में कल से फिर सक्रिय होगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू संभाग में कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में 14 से 18 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसमें 15 और 16 अगस्त को जम्मू, उधमपुर, कठुआ, सांबा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर 64.5 से 115.4 मिलीमीटर (एमएम) तक बारिश हो सकती है। इसके साथ जिला राजोरी, रियासी, रामबन में 30 से 64.4 मिलीमीटर तक बारिश के आसार हैं।
खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ों से पत्थर गिरने और कीचड़ होने का अलर्ट दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार उक्त अवधि में बिजली सप्लाई प्रभावित होना, कच्चे ढांचे गिरने, सड़कों और हाईवे पर जलभराव की स्थिति हो सकती है।
इस बीच सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। कश्मीर में लगातार गर्मी झेल रहे लोगों को आगे भी खास राहत नहीं मिलेगी। राजधानी श्रीनगर और जम्मू में दिन का पारा एक जैसा चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री चढ़कर 33.1, पहलगाम में 28.1 और गुलमर्ग में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 66 रहने से उमस से राहत नहीं मिल पाई है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.1, बटोत में 26.6, कटड़ा में 31.2 और भद्रवाह में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।