फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गुलशन ग्राउंड पुलिस हेडक्वार्टर से तिरंगा यात्रा कल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में 12 अगस्त को जम्मू जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गुलशन ग्राउंड पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू) से शुरू होकर जम्मू विश्वविद्यालय के पिछले गेट, गुज्जर नगर तवी पुल से होती हुई वापस गुलशन ग्राउंड में संपन्न होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिला प्रशासनिक अधिकारियों को जिला और उपमंडल स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के साथ तिरंगा संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जम्मू संभाग के जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा श्रद्धांजलि, तिरंगा प्रतिज्ञा और तिरंगा कैनवास के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्तों को स्कूलों, कॉलेजों, सशस्त्र बलों के कर्मियों, नागरिक समाज के सदस्यों, साइकिल चालकों, बाइकर्स समूह, विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। सभी गतिविधियों की सावधानीपूर्वक योजना बनाने और क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ सफाई अभियान चलाने, विभागाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण, सरकारी भवनों को रोशन करने और सरकारी वेबसाइटों की पृष्ठभूमि को तिरंगे में बदलने को कहा गया है। तिरंगा श्रद्धांजलि के तहत अधिकारियों को बलिदानियों के परिजनों से मिलने और अपने-अपने जिलों में बलिदानियों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर श्रद्धांजलि देने के लिए कहा। रन अप गतिविधियों के दौरान प्रतिभागी तिरंगा प्रतिज्ञा लेंगे और तिरंगा कैनवास पर एक संदेश लिख सकते हैं जिसे राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए नई दिल्ली भेजा जाएगा। बैठक में डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज, डीआईजी ट्रैफिक जम्मू, जम्मू संभाग के उपायुक्त, विभागाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed