{"_id":"66b7d8baa7e35d7ed805ebc4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-418475-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार संस्कृति के क्षेत्र को भी प्राथमिकता दे : सेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार संस्कृति के क्षेत्र को भी प्राथमिकता दे : सेठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू युवा लोक महोत्सव का आयोजन शनिवार को केएल सहगल हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा नेता युद्धवीर सेठी ने जम्मू क्षेत्र में लोक सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस बात पर जोर दिया कि सरकार को संस्कृति के क्षेत्र को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए कलाकारों और आयोजकों की सराहना की।
कला केंद्र सोसायटी जम्मू-कश्मीर के सहयोग से सोसायटी फॉर एनवायरमेंट, एजुकेशन एंड मॉडर्न आर्ट ने एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कला केंद्र जम्मू के सचिव डॉ. जावेद राही और कार्यक्रम आयोजक मनदीप सिंह चिब भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक मनदीप सिंह चिब ने बताया कि यह महोत्सव लोक परंपरा और विरासत पर केंद्रित कार्यक्रमों की शृंखला में एक है। इसका भव्य समापन अगले महीने अभिनव थिएटर में होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से कला केंद्र सोसायटी के सहयोग से पर्यावरण, शिक्षा और आधुनिक कला सोसायटी द्वारा पूरे प्रदेश आयोजित किया जा रहा है। डॉ. जावेद राही ने स्थानीय कला, परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में कला केंद्र सोसाइटी जम्मू के प्रयासों के बारे में बताया।