जम्मू। यूथ अगेंस्ट करप्शन (वाईएसी) और डुग्गर देश जन आवाज नई आरक्षण नीति का विरोध करती है। यह बात वाईएसी के विंकल शर्मा और डुग्गर देश जन आवाज के पवन चिब, विश्व ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष अतुल रैना ने कही।
विंकल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आरक्षण कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का फैसला लेकर विवाद पैदा कर दिया है। समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि इस नई नीति (भाषा और क्षेत्र पर आधारित) ने सामान्य श्रेणी और सामान्य मेरिट के हिस्से को 50 से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। शर्मा ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर की लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या सामान्य श्रेणी में आती है। पवन चिब ने इस नीति की आलोचना करते हुए इसे भाजपा की राजनीतिक चाल करार दिया। विश्व ब्राह्मण महासंघ जेके के उपाध्यक्ष एडवोकेट अतुल रैना ने कहा कि नई आरक्षण नीति का विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर आदित्य भाऊ, अतुल मन्हास, अरविंद, सत्यम गुप्ता, विक्रम पत्याल, जिमी मनहास, सचिन और अन्य मौजूद रहे।