{"_id":"66b175ab4f4fad96690c7724","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-414596-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यात्री टिकट का विवरण दिखाने वाली 13 एलईडी स्क्रीन में से सात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यात्री टिकट का विवरण दिखाने वाली 13 एलईडी स्क्रीन में से सात बंद
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर पर यात्री टिकट प्रिंट होते ही उसका विवरण दिखाने वाली एलईडी स्क्रीन बंद पड़ी हैं। स्टेशन पर जनरल व रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर 31 इंच की 13 एलईडी स्क्रीन लगी हैं। इनमें से अभी छह ही चल रही हैं और सात बंद पड़ी हैं। जो चल रही हैं, उनमें भी टिकट का विवरण साफ नहीं दिख रहा है।
जम्मू रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर पर छह एलईडी स्क्रीन लगी हैं, इनमें से दो बंद पड़ी हैं। इसके अलावा रिजर्वेशन काउंटर पर सात एलईडी स्क्रीन में से पांच भी बंद पड़ी हैं। दोनों ही टिकट काउंटर पर जो स्क्रीन चल रही हैं। उनमें भी टिकट प्रिंट होने के बाद उसका विवरण नहीं दिख रहा है। इन एलईडी को इसी उद्देश्य से लगाया था कि यात्री को पता चले कि उसका टिकट किस स्टेशन के लिए बन रहा है, किराया और दूरी कितनी हैं। अब ये सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही है। जब यात्री इसकी शिकायत टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी से करते हैं तो वह उच्च अधिकारियों से बात करने को कहते हैं।
जम्मू से बेगमपुरा ट्रेन में जरनल टिकट से सफर करने वाले रविकांत ने जब टिकट लिया तो टिकट प्रिंट होने के बाद भी चालू एलईडी स्क्रीन पर उसका विवरण नहीं दिखा। ऐसा ही हाल आरक्षित टिकट काउंटर में भी है। वहां सात में सिर्फ दो ही स्क्रीन चल रही हैं, लेकिन उनमें में टिकट का विवरण यात्री नहीं देख पा रहे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन के डीटीएम सतेंद्र सिंह ने कहा कि इसकी जांच कर उन्हें ठीक करवाया जाएगा ताकि यात्रियों को वह सुविधा मिले, जिसके लिए स्क्रीन लगाई गई थी।