{"_id":"66aae0f9977de308dc0f1927","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-411344-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पर्वतारोहण को जम्मू-कश्मीर में नॉन ओलिंपिक खेल का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पर्वतारोहण को जम्मू-कश्मीर में नॉन ओलिंपिक खेल का दर्जा
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने ओलिंपिक में खेले जाने वाले पर्वतारोहण का दर्जा कम कर नॉन ओलिंपिक खेल घोषित किया है। सरकार की खेल नीति में पर्वतारोहण/रॉक क्लाइंबिंग खेल को नॉन ओलंपिक खेलों की सूची में रखा गया है, जबकि 2016 से ये खेल ओलिंपिक में शामिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में इस खेल से 200 से अधिक खिलाड़ी जुड़े हैं, जो सरकार से पर्वतारोहण खेल को ओलिंपिक खेल की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) को भारत सरकार से मान्यता नहीं मिली है। देश सहित प्रदेश में पर्वतारोहण से जुड़े खिलाड़ियों को अन्य खेलों के खिलाड़ियों की तरह सुविधा नहीं मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में पर्वतारोहण खिलाड़ी एसओ 12 के तहत नौकरी के हकदार नहीं हैं, हालांकि व्यावसायिक कॉलेजों में दाखिले के लिए इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को आरक्षण मिलता है।
आईएमएफ के सह चेयरमैन और नार्थ जोन कमेटी के सदस्य रहे राम खजूरिया ने कहा कि आईएमएफ को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता नहीं मिली है। इसके कारण खिलाड़ियों के लिए न तो प्रदेश और केंद्र सरकार से बजट मिलता है। जम्मू-कश्मीर में इस खेल के साथ खिलाड़ी जुड़ रहे हैं। जम्मू की अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्वतारोही शिवानी चाढ़क देश में नंबर एक महिला पर्वतारोही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। आईएमएफ को भारत सरकार से मान्यता नहीं मिलने से हमारे खिलाड़ियों को कई लाभ नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण खेल ओलिंपिक में खेला जाता है। प्रदेश सरकार ने अब इसे नॉन ओलिंपिक खेलाें में शामिल किया है। इसमें बदलाव करना चाहिए। महिला पर्वतारोही शिवानी चाढ़क ने कहा कि इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। इससे इस खेल से जुड़ने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।