{"_id":"66a4424a451e0e017706c045","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-408434-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओजेके को वापस लेने का संकल्प लेना चाहिए: इंद्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओजेके को वापस लेने का संकल्प लेना चाहिए: इंद्रेश
विज्ञापन
जम्मू। फोरम फॉर नेशनल सिक्योरिटी ने कारगिल शहीदों को नमन किया। जम्मू क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संघ के कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि हमें पीओजेके, मानसरोवर और अन्य खोए हुए क्षेत्रों को पुन: भारत में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह में लगभग 300 लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर जम्मू क्लब में कारगिल युद्ध के शहीदों के 25 परिवारों को सम्मानित किया गया। जम्मू चैप्टर के अध्यक्ष मेजर जनरल एसके शर्मा, उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर (डॉ) विजय सागर धीमान ने उपस्थित लोगों को युद्ध की ऑपरेशनल जानकारी से अवगत कराया। लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह पूर्व जीओसी-इन-सी पश्चिमी कमान ने युद्ध के बारे में बात की और भारतीय सेना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जमवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने युद्ध नायकों के परिवारों का हौसला बढ़ाया।
मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद से ही पाकिस्तान भारत की पीठ में छुरा घोंप रहा है। 1947 में भारत का सातवां विभाजन हुआ। तत्कालीन सरकार ने किसी अजीब कारण से पाकिस्तान और चीन की चालों को कभी उजागर नहीं किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को समझाया कि हमें पीओजेके, मानसरोवर और अन्य खोए हुए क्षेत्रों को पुन: भारत में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए।