फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भारत मां के जयघोष से वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। चारों ओर लहराते तिरंगे। रंगोली के बीच भारत माता का स्वरूप। चेहरों पर उत्साह और उमंग। मौका था कारगिल विजय दिवस का। तवी पुल पर स्थित महाराजा हरि सिंह स्मारक पर शुक्रवार की संध्या पर हर वर्ग के लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और भारत के जयघोष से बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से करवाए गए इस कार्यक्रम में भारत मां के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। हर कोई कारगिल युद्ध और दूसरे घटनाक्रमों में अपने जवानों को खोने को याद करके भावुक हो रहा था। कई विद्यार्थियों ने जमीन पर माथा टेककर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने जोश के साथ जयघोष लगाते हुए वीर जवानों की बहादुरी को सलाम किया। इस दौरान हेल्पिंग हैंड संगठन की ओर से जमीन पर बनाई रंगोली देशभक्ति की गाथा सुना रही थी। रंगोली के बीच जवानों के साथ तिरंगे बनाए गए थे। इस एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पहुंचे अतिथिगणों ने मोमबत्तियां जलाकर बलिदानी जवानों को नमन किया। भारत माता के जयघोष सुनकर राहगीर और दूसरे लोग भी स्मारक स्थल पर पहुंचकर भागीदारी बने। हर किसी ने दिखाया कि देश से बड़ा कोई जज्बा नहीं है। देश है तो ही हम हैं और इस देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए चौबीस घंटे हमारे वीर जवान तैनात हैं। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान की एक नापाक साजिश थी, जिसे हमारे वीर जवानों ने नाकाम कर दिया। इस युद्ध में कठिन ऊंचाई का लाभ लेकर भी पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सेना ने भागने पर मजबूर कर दिया। सायंकाल में स्मारक स्थल पर जली हुई मोमबत्तियों के बीच अलग ही नजारा दिख रहा था।
विज्ञापन

इन्होंने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मेयर राजेंद्र शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, एसपी साउथ अजय शर्मा, वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन नेहरू मार्केट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, कावा कॉलेज के निदेशक एमएस कटोच, जम्मू विश्वविद्यालय की डाॅ. मेघना धर, स्कॉस्ट के डॉ. परमेंद्र सिंह, पनुन कश्मीर के एमके धर, साहित्य सेवी रेणू शर्मा, कारगिल शहीद उदयमान सिंह के पारिवारिक सदस्य राजेश सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थाओं की रही भागीदारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत विकास परिषद, इन्नर व्हील क्लब जम्मू, भारत विकास परिषद, जलशक्ति और पीडीडी यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed