{"_id":"66a4452843bdd562a00ab994","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-407933-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: करवांडा से भलवाल तक निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: करवांडा से भलवाल तक निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली
विज्ञापन
जम्मू। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने संस्कृत माह के चलते एसडी मेमोरियल हाई सेकंडरी स्कूल करवांडा जम्मू से सरकारी हाई सेकंडरी स्कूल भलवाल तक नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली। वहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण भी किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही नशे की बुराई को दूर कर सकती है। महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि ट्रस्ट देश में संस्कृत भाषा के संवर्धन व विकास में अमूल्य योगदान दे रहा है। हमें संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। निदेशक अशोक शर्मा ने कहा ट्रस्ट द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिए नशा मुक्ति रैली निकालना सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को घर पर ही संस्कृत की शिक्षा देने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसके बाद ही हम दूसरों को इस भाषा का उपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच राजदेव सिंह, राकेश गंडोत्रा, केके शर्मा, दीपक गुप्ता, दिलबहादुर सिंह जमवाल, उत्तम चंद शर्मा, निगम गुप्ता आदि ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।