फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: 50 खाद्य लाइसेंसों का नवीनीकरण, 25 नए जारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
वेयर हाउस नेहरू मार्केट में शुक्रवार को औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन की ओर से लगाए गए विशेष ला
जम्मू। औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन (ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन) की ओर से शुक्रवार को वेयर हाउस नेहरू मार्केट में लगाए गए विशेष लाइसेंस व पंजीकरण शिविर में 50 लाइसेंसों का नवीनीकरण और खाद्य व्यापार संचालकों को 25 नए लाइसेंस मौके पर जारी किए गए। इसके साथ सरकार ने एक त्वरित एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण विंडो खोली है जो देश में खाद्य शृंखला के व्यापारियों को राहत देगी।
विज्ञापन

ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में व्यापार में आसानी को बढ़ावा देने और खाद्य व्यापार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के दायरे में लाना है। शिविर में लाइसेंस नवीनीकरण व नए लाइसेंस बनवाने में अधिकांश वेयर हाउस अनाज मंडी के थोक व्यापारी शामिल रहे। फेडरेशन के सदस्यों को आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन जम्मू-कश्मीर हशमत अली याटू (आईएएस) द्वारा चालान पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर का अनिवार्य उल्लेख करने संबंधी जारी की गई सलाह के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का आयोजन खाद्य सुरक्षा उप आयुक्त मदन मगोत्रा की देखरेख में किया गया, जिसमें सहायक आयुक्त राजन कपूर, अजय खजूरिया और उनकी टीम के सदस्यों ने मौके पर ही लाइसेंस जारी किए। फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि ट्रेडर्स फेडरेशन ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अपने व्यापारियों के लिए यह विशेष शिविर आयोजित किया है। इस अवसर पर फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश महाजन, उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, महासचिव शाम लाल लंगर और सचिव विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed