{"_id":"667f53c6375776eaca05f0d4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-390387-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में नए आपराधिक कानूनों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में नए आपराधिक कानूनों पर की चर्चा
जम्मू विवि के विधी विभाग के छात्र, अधिकारी: स्रोत पुलिस
Link Copied
जम्मू। नए आपराधिक कानून पहली जुलाई से लागू होने जा रहे हैं। इस क्रम में जिला पुलिस ने जम्मू विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहयोग से कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आगामी विधायी परिवर्तनों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष गुप्ता इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में प्रोफेसर सवीता नायर ने मौजूदा कानूनों से लेकर नए आपराधिक कानूनों में प्रमुख संशोधनों को स्पष्ट करते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने महिला अधिकारों से संबंधित विशेष प्रावधानों, संगठित अपराध के खिलाफ उपायों और दुष्कर्म जैसे अपराधों पर संशोधित प्रोटोकाल की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुभाष गुप्ता ने नए कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक अधिकारियों, फोरेंसिक विशेषज्ञों और आपराधिक न्याय प्रणाली में लगे सभी कर्मियों को प्रशिक्षित करने का महत्व बताया। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए इन कानूनों के तहत की गई सभी जब्तियों की वीडियोग्राफी अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।