फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के 592 पक्षी प्रजातियों की सूची तैयार, संरक्षण में मिलेगी मदद

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 592 पक्षी प्रजातियों की सूची तैयार की गई है। इसे शोधकर्ताओं की एक टीम ने संकलित और तैयार किया है। पत्रिका इंडियन बर्ड्स द्वारा प्रकाशित विशेष अंक में 21 ऑर्डर और 88 परिवारों की 592 पक्षी प्रजातियां शामिल हैं, जो जम्मू और कश्मीर की समृद्ध पक्षी विविधता को उजागर करती हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इस सूची को जारी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कुलपति ने पक्षियों की सूची को प्रदर्शित करने वाले शोधकर्ताओं के समर्पण व मेहनत की सराहना की। पक्षियों की सूची विद्वानों, पक्षीविज्ञानियों, संरक्षणवादियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक मूल्यवान संसाधन साबित होगी। इससे पूरे क्षेत्र में पक्षी प्रजातियों के अध्ययन और संरक्षण को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. राहुल गुप्ता, जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह परिसर के रेक्टर प्रो. जेपीएस जूरेल, मुख्य वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन्यजीव वार्डन डॉ. एमके कुमार (आईएफएस), पर्यावरण विज्ञान की कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका स्लाथिया और सूची तैयार करने वाले लेखक उपस्थित थे। माउंटेन एनवायरनमेंट इंस्टीट्यूट और सूची के लेखकों में से एक डॉ. नीरज शर्मा ने विषय-वस्तु की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने जेयू के कुलपति, भद्रवाह परिसर के रेक्टर को इस कार्य संभव बनाने व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। लेखक मुजफ्फर ए किचलू ने सूची के संकलन में अपनाई गई कार्यप्रणाली और समीक्षा के कई चरणों के बारे में बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed