{"_id":"67aa5f493e221c7a2609eb91","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1007-542586-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में दालों का उत्पादन बढ़ेगा, इस बार 5 हजार हेक्टेयर में बीजी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में दालों का उत्पादन बढ़ेगा, इस बार 5 हजार हेक्टेयर में बीजी जाएंगी
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में दालों का उत्पादन बढ़ाने पर स्काॅस्ट जम्मू ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस बार अप्रैल माह से पांच हजार हेक्टेयर भूमि में दालें बीजी जाएंगी। इसमें रामबन और पुंछ जिलों सहित प्रदेशभर में जगहों को भी चिह्नित किया गया है। खास बात यह है कि स्काॅस्ट जम्मू दस क्विंटल बीज निशुल्क मुहैया करवाएगा। मौजूदा समय में दालों की खेती के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। किसानों से दालों के उत्पादन के लिए तकनीक को साझा किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
प्रदेश में क्या है स्थिति
मौजूदा समय में जम्मू संभाग में 11380 हेक्टेयर जबकि कश्मीर में 20690 हेक्टेयर में दालों की बीजाई हो रही है। इसमें जम्मू में कुल पैदावार 5755 मीट्रिक टन (एमटी) जबकि कश्मीर में 21 हजार एमटी है। औसतन जम्मू में पांच तो कश्मीर में दस फीसदी पैदावार है।
-- -- -- -- -- -- -
जम्मू में दो हजार कश्मीर में तीन हजार हेक्टेयर दायरा बढ़ेगा
दो हजार हेक्टेयर जम्मू में इलाका बढ़ने से कुल इलाका 13380 जबकि कश्मीर में तीन हजार हेक्टेयर बढ़ोतरी के साथ 23690 हेक्टेयर दायरा हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
कौन-कौन सी दालें उगेंगी
अरहर, मूंग, माश, काले चने, मसर, काले मसर, कुलथ सहित अन्य दालों को उगाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
कोट
दालों का उत्पादन बढ़ाने पर काम हो रहा है। इसमें पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ाने की तैयारी है। बीज निशुल्क मुहैया करवाया जाएगा।
- रघुनंदन, वैज्ञानिक, स्कास्ट