{"_id":"66f87a028ce5e651520306e4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1006-452225-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीसरे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार, सभी दलों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीसरे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार, सभी दलों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
राजनीतिक दलों की नजर चुनाव लड़ रहे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं जो उनका खेल बिगाड़ सकते हैं। इन उम्मीदवारों को अपने हक में बैठाने के लिए दल दबाव बनाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं।
तीसरे चरण में एक अक्तूबर को 40 सीटों पर मतदान होना है। अधिकतर सीटें जम्मू संभाग की हैं। अकेले जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में 5 और उधमपुर में 4 सीटें हैं। इन सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा था। लेकिन इस बार भाजपा को कई सीटों पर कांग्रेस और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती मिल रही है। कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस के बागी भी हैं। उधमपुर में भाजपा के बागी पवन खजूरिया, सुचेतगढ़ से कांग्रेस के बागी अजैब मोटन, शाम लाल, छंब से कांग्रेस के बागी सतीश शर्मा आदि चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में ये दल निर्दलीय और बागियों को अपने समर्थन में लाने का पूरा जोर लगा रहे हैं।