{"_id":"6699b72cf9b73a330206edef","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1006-402595-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, पहले दिन कम रही बच्चों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, पहले दिन कम रही बच्चों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गर्मी की छुट्टियों के बाद वीरवार से जिले के सभी स्कूल खुल गए। स्कूल खुलने के साथ ही शहर में सुबह बारिश के कारण पहले दिन बच्चों की संख्या कम देखी गई।
बारिश के कारण शहर के अधिकांश स्कूलों में साफ-सफाई भी नहीं हो पाई। स्कूल परिसर में जलभराव होने से सुबह की प्रार्थना भी नहीं हुई। हालांकि 46 दिन के अवकाश के बाद खुले स्कूलों में रौनक लौटी। लंबे समय बाद बच्चे एक दूसरे से मिले। क्लासरूम के बोर्ड पर वेलकम लिखकर बच्चों का स्वागत किया गया।
शहर के गांधीनगर हाई स्कूल में सुबह आठ बजे तक शिक्षक पहुंच गए थे, लेकिन इक्का-दुक्का बच्चे ही पहुंचे थे। बारिश के कारण बच्चे समय पर नहीं पहुंच सके। वही गवर्नमेंट हाई स्कूल भगवती नगर में भी पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। स्कूल में 200 बच्चे हैं, लेकिन 100 से भी कम पहुंचे।
विज्ञापन
गवर्नमेंट हाई स्कूल कासिम नगर में गंदगी का आलम रहा है। बारिश का पानी स्कूल परिसर में भरा हुआ था। स्कूल के शौचालय गंदगी से पटे थे। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कैनाल रोड में भी पहले दिन बच्चों की संख्या कम देखी गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू जगदीप पाधा ने कहा कि स्कूलों में 90 फीसदी बच्चे हाजिर थे।