फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा विरोधी लहर में बेहतर प्रदर्शन का इनाम

विज्ञापन
jammu kashmir news
भाजपा मुख्यालय जम्मू में नवनियुक्त जम्मू जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गुप्ता को सम्मानित करते प्र
जम्मू। जम्मू संभाग के उधमपुर और रियासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विरोधी लहर के बीच बेहतर प्रदर्शन के लिए पुराने जिला अध्यक्षों पर पार्टी ने फिर विश्वास जताया है। पार्टी ने नए अध्यक्षों के जमीनी स्तर की सक्रियता और आगामी सालों में संगठन गतिविधियों को बढ़ाने की उनकी क्षमता को देखते हुए नई जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

उधमपुर जिले में अरुण गुप्ता के नेतृत्व पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान पहले कुछ हिस्सों में भाजपा विरोधी लहर लग रही थी, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर इस चुनौती का सामना किया गया। यहां से सांसद जितेंद्र सिंह दोबारा संसद में पहुंचे और उनको मिली कुल 126000 वोटों की जीत में से 90 हजार वोट की लीड उन्हें उधमपुर से मिली थी। इसी तरह विधानसभा चुनाव में उधमपुर जिले में उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चिनैनी और रामनगर में भाजपा ने जीत हासिल की। इसका श्रेय भी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व को मिला।
विज्ञापन

दूसरी बार जिले से जिला अध्यक्ष बने अरुण गुप्ता कहते हैं कि उनकी कोशिश बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के साथ जनता के मुद्दे उठाना, डुडू, पंचैरी आदि पर्यटन स्थलों पर संभावनाएं बढ़ाने, उधमपुर को शिक्षा का हब बनाने, विकास आदि को गति देने पर काम किया जाएगा। इसी तरह पहली बार अस्तित्व में आई श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट में भी चुनाव के दौरान भाजपा विरोधी लहर की चुनौती को पार किया गया। इस सीट पर स्थानीय पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक जुगल किशोर सहित अन्य दिग्गज रहे, लेकिन आखिर में भाजपा को जीत मिली। हालांकि जिला अध्यक्ष के रूप में रोहित दुबे ने पहले उन्हें टिकट न देने का विरोध किया था, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व को कटड़ा पहुंचकर उन्हें मनाना पड़ा। जिसे देखते हुए उन्हें फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डोडा में बाबू राम को जिला अध्यक्ष के तौर पर सीमित कार्यकाल मिला था, जिसके बाद उन्हें फिर अध्यक्ष बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कश्मीर में 15 निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष बने
जम्मू। कश्मीर के छह जिलों में 15 निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्षों को घोषित किया गया है। जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भाजपा आगामी चुनावों में सक्रिय गतिविधियां बढ़ाएगी। इसके लिए पार्टी कैडर को तैयार किया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा के रिटर्निंग अधिकारी राकेश महाजन की ओर से जारी सूची में कश्मीर के पुलवामा जिला के राजपोरा से जुनेद अहमद डार को निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह जिला कुलगाम के देवसर से मोहम्मद यूसुफ, कुलगाम से डा. माजिक हकीम, जिला अनंतनाग जिला से अनंतनाग मुख्य में गुलाम गिलानी मीर, अनंतनाग वेस्ट से रफीक अहमद नाजर, श्रीगुफ्वारा बिजबिहाड़ा से शब्बीर अहमद डार, पहलगाम से वाहिदद्हमद इत्तो को निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया है। जिला कुपवाड़ा के करनाह से इम्तियाज अहमद, कुपवाड़ा से शब्बीर अहमद मीर, लंगेट से महराज दीन ख्वाजा, जिला बारामुला के बारामुला से अब्दुल अहद डार, पटन से सैयद जफर हुसैन, जिला बांदीपोरा के बांदीपोरा से मोहम्मद इकबाल वानी, सुंबल सोनावाड़ी से मोहम्मद आरिफ मीर और गुरेज से एजाज अहमद खान को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed