फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा बहाल, श्रीनगर रवाना हुई रसद

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू, रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एनएचएआई ने एक तरफा वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। जम्मू-श्रीनगर के बीच चल रहे वाहन अब इस मार्ग से सफर कर पा रहे हैं। करीब एक हफ्ते बाद यात्रियों को राहत मिली है। एकतरफा मार्ग बहाल होने के बाद जाम से बचने के लिए शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को ही सफर की मंजूरी दी गई। अब खाद्य सामग्री से लदे ट्रक और पेट्रोल से भरे टैंकर श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं। इससे पहले रामबन के चार किलोमीटर हिस्से को पार करने के लिए यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा था। रामबन हादसे के बाद 19 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हुई थी। मार्ग बाधित होने से पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में यात्री फंस गए थे। जबकि जम्मू से श्रीनगर जाने वाली रसद से लदे ट्रक भी रामबन को पार नहीं कर पा रहे थे। अब एक तरफा मार्ग बहाल होने के बाद से यहां दोनों तरफ के वाहनों को बारी-बारी गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। एनएचएआई प्रभावित मार्ग पर हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना का असर राष्ट्रीय राजमार्ग पर न पड़े इसका भी तोड़ ढूंढा जा रहा है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को सुबह भारी बारिश की वजह से रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे की भेंट चढ़ गया था। यहां करीब चार किलोमीटर लंबे हिस्से पर भारी मलबा राजमार्ग पर पहुंच गया और इससे जम्मू-श्रीनगर के बीच संपर्क कट गया था। एनएचएआई ने भारी मशीनरी और टिप्पर की मदद से यहां मलबे को हटाया है। हालांकि अभी भी रामबन के करीब चार किलोमीटर हिस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों तरफ से बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बाक्स...
नेशनल हाईवे को जल्द बहाल करने के होंगे प्रयास : एनएचएआई
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह भारी बारिश के बाद मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया था। एनएचएआई ने मलबे को हटाने के लिए टीमें तैनात कर दी थीं। पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद मार्ग को बहाल करने की चुनौती बढ़ गई थी। अब एनएचएआई ने नेशनल हाईवे को सिंगल लेन बहाल कर लिया है और जल्द ही डबल लेन पर भी यातायात शुरू कर दिया जाएग। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोक पाना संभव नहीं है। लेकिन ऐसी घटना होती है तो राहत-बचाव कार्य जल्द शुरू हों और कम से कम समय में नेशनल हाईवे को बहाल कर लिया जाए, इसके भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बाक्स....
पटरी पर लौट रहा जनजीवन : इकबाल
नेशनल कान्फ्रेंस के ब्लाक अध्यक्ष और रामबन के पूर्व सरपंच इकबाल अहमद ने बताया कि अब यहां जीवन पटरी पर लौटने लगा है। लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था दोबारा बहाल की जा रही है। हालांकि मुआवजे का वितरण नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से आह्वान किया है कि जल्द ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed