फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SKUAST Jammu kisan mela Farmer Vinod prepared oil from lemongrass

SKUAST Jammu: किसान विनोद ने तैयार किया लेमनग्रास का तेल, स्टाल पर भारी भीड़

Mon, 21 Nov 2022 03:38 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 03:38 PM IST
सार

लेमनग्रास के पौधों को बंदर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। उन्होंने संस्थान से लेमनग्रास से तेल निकालने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद पौधे खरीदे। 2019 में एक हेक्टेयर भूमि में पौधे रोपे गए। 2021 में पौधे तैयार हो गए।

विज्ञापन
SKUAST Jammu kisan mela Farmer Vinod prepared oil from lemongrass
Kisan Mela Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में कृषि मेले में किसान विनोद कुमार के स्टाल पर भी काफी भीड़ है। लैमग्रास का तेल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पौनी (रियासी) के विनोद कुमार ने कहा कि उन्होंने बंदरों के आंतक के कारण खेतों में फसलें उगाना बंद कर दी थीं। 2018 में आईआईआईएम-सीएसआईआर के संपर्क में आए। यहां पर उन्होंने लेमनग्रास तेल बनाने का प्रशिक्षण लिया। 

विज्ञापन


लेमनग्रास के पौधों को बंदर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। उन्होंने संस्थान से लेमनग्रास से तेल निकालने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद पौधे खरीदे। 2019 में एक हेक्टेयर भूमि में पौधे रोपे गए। 2021 में पौधे तैयार हो गए। इसके बाद लेमनग्रास के लिए मशीनरी खरीदी और तेल निकालना शुरू किया। एक साल में तीन बार फसल तैयार होती है। तीनों ही बार छह से सात किलो तेल निकलता है। प्रति किलो 50 हजार रुपये कीमत है। 
विज्ञापन


तेल हाथो हाथ बिक गया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनियों में अपने उत्पाद को बेचना शुरू किया। इससे कमाई और बढ़ गई। अब शेष बची भूमि में भी लेमनग्रास उगाने के लिए पौधों का ऑर्डर दिया है। किसान विनोद कुमार ने कहा कि हर साल खर्चा निकालकर आठ से दस लाख रुपये बच जाते हैं। काम करने का मजा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द से राहत देता है तेल
लेमनग्रास तेल आयरन और विटामिन बी कांप्लेक्स से भरपूर है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है। दर्द से राहत, बुखार, नर्वस सिस्टम को ठीक करने में सहायता करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed