फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर ने जीता हैंडबॉल दिवाली कप

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर ने पहला हैंडबॉल दिवाली कप जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में अरुण शर्मा हैंडबॉल क्लब को 26-25 से हराया। इस कप का आयोजन अरुण शर्मा स्पोर्ट्स एंड सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट ने एसडी सभा स्कूल ग्राउंड में किया था। दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। तय समय तक दोनों टीमों का स्कोर 22-22 पर ड्रॉ रहा। इसके बाद पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें परिणाम आया।
विज्ञापन

इस दौरान जम्मू विवि के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने दोनों टीम के साथ बातचीत की। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। ट्रस्ट के सदस्य आशुतोष शर्मा ने कहा कि दिवाली कप अब नियमित रूप से होगा, जिसमें अन्य क्लबों की टीमें भी शामिल होंगी। इस दौरान जम्मू विवि के फुटबॉल कोच गगन कुमार, संजय मन्हास, पवन खजूरिया, चंदन सिंह चौहान और बृजेश मोहन बलि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
गायन प्रतियोगिता की विजेता बनी समृद्धि सेन
जम्म। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगितओं का फाइनल बुधवार को जम्मू में हआ। गायन प्रतियोगिता में एसडीएम पब्लिक स्कूल किश्तवाड़ की समृद्धि सेन विजेता, जबकि इलाहिया पब्लिक स्कूल पुंछ के इलाहिया आसिफ मन्हास उप विजेता बने। नृत्य प्रतियोगिता में किड्जी गुडविल किश्तवाड़ की तवेशी आनंद विजेता और गवर्नमेंट पीएस डोडा के मानवीर कोतवाल उप विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल्स इंग्लिश स्कूल कठुआ की आश्वी सिंह विजेता और एमएसडीआईईटी रियासी के अंकित उप विजेता बने। तीनों प्रतियोगिताओं में संभागीय स्तर के विजेता को 20 हजार और उप विजेता को दस हजार रुपये पुरस्कार राशि मिली। जिला स्तर के विजेताओं को पांच हजार और पहले तीन उप विजेताओं को तीन हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी ने शिक्षा निदेशालय जम्मू के साथ मिलकर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed